गुरुवार, 14 अक्तूबर 2010

ऊँट बैठता है...

नए ज़माने का ये दौर देखिये
ऊँट बैठता है किस ओर देखिये


लोक सभा चुनाव का परिणाम देखिये
यूपीए की जीत का सम्मान देखिये
राहुल का चल गया शबाब देखिये
अडवाणी का तू गया ख्वाब देखिये
लालू भी आ गया ऑन रोड देखिये
ऊँट बैठता है किस ओर देखिये

कामनवेल्थ गेम का ये हाल देखिये
मलबे से है दिल्ली बेहाल देखिये
भ्रष्टाचार की मिली है छूट देखिये
नेताओं ने मचाई है लूट देखिये
कॉमन मैन पर पद रहा जोर देल्किये
ऊँट बैठता है किस ओर देखिये

नेताओं की टेढ़ी मंदी चाल देखिये
नोच रहे जनता की खाल देखिये
भर रहे अपना ही पेट देखिये
देश को रहे है समेट देखिये
ये कौवे नाचे बन कर मोर देखिये
ऊँट बैठता है किस ओर देखिये

रानी की गली नहीं दाल देखिये
मल्लिका के कपड़ों का जाल देखिये
राखी के बिल्ली जैसे गाल देखिये
शिल्पा के चुम्बन का हाल देखिये
कर दे ये रात में ही भोर देखिये
ऊँट बैठता है किस ओर देखिये

बुश पर जूता फेंकने की हिम्मत देखिये
फिर उस जूते की कीमत देखिये
हमारी संसद में चलते लगातार देखिये
उन जूतों का भी खरीददार देखिये
मिट जायेगा देश से मंदी का दौर देखिये
ऊँट बैठता है किस ओर देखिये

हरियाणा के एक नेता की मोहब्बत देखिये
चंद्रमोहन से बना चाँद मोहम्मद देखिये
स्वार्थ के लिए बदला इसने धर्म देखिये
नहीं है इसकी आँखों में कोई शर्म देखिये
ढलती उम्र में जवानी का जोर देखिये
ऊँट बैठता है किस ओर देखिये

नोएडा देता हमको गलत सीख देखिये
निठारी के कंकालों की चीख देखिये
आरुशी के कत्ल का अंजाम देखिये
सीबीआई भी हो गयी नाकाम देखिये
गुडगांवा में गुर्दों का चोर देखिये
ऊँट बैठता है किस ओर देखिये

देश पर छाए युद्ध के ये बादल देखिये
ललकार रहा एक पड़ोसी पागल देखिये
दे रहा आतंकवाद का साथ देखिये
कर रहा अमन चैन बर्बाद देखिये
युद्ध हुआ तो देंगे जवाब मुहतोड़ देखिये
ऊँट बैठता है किस ओर देखिये

हमने जो किया वो सहन देखिये
अपनी किस्मत पर भी एक ग्रहण देखिये
करता रहा जिनका मैं सम्मान देखिये
वही कर रहे मुझे बदनाम देखिये
संबंधों की उलझी हुए सी डोर देखिये
ऊँट बैठता है किस ओर देखिये

खबरिया चैनलों की भरमार देखिये
खूब मसालेदार समाचार देखिये
एकता कर रही सब भंग देखिये
एक की पत्नी दूसरे के संग देखिये
ज्योतषियों में चल रही होड़ देखिये
ऊँट बैठता है किस ओर देखिये

पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव देखिये
पति पत्नी में प्यार का आभाव देखिये
देश के बदलते हालात देखिये
शादी से ज्यादा तलाक देखिये
कोख में मरी बेटियों का शोर देखिये
ऊँट बैठता है किस ओर देखिये

बचपन में जो दिए वो संस्कार देखिये
माँ ने जो लुटाया वो प्यार देखिये
जवान बेटा एसी में सोता देखिये
माँ को वृद्धाश्रम में रोता देखिये
फिर भी दे दुआएं होकर भाव विभोर देखिये
ऊँट बैठता है किस ओर देखिये

दिशा दे समाज को ये कवि देखिये
अन्धकार मिटाने वाले रवि देखिये
बुराई सामने लाने का ये दम देखिये
हंसाएं तुमको पी कर अपना गम देखिये
श्रोताओं की तालियाँ पुरजोर देखिये
ऊँट बैठता है किस ओर देखिये

कोई टिप्पणी नहीं: